Durg News :नव प्रवेशित विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

दुर्ग, 05 अक्टूबर I उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलिटेक्निक,दुर्ग में 4 अक्टूबर को वर्ष 2023-24 में नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया।  यह कार्यक्रम तीन सप्ताह तक संचालित होगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियों तथा विषयों पर अतिथियों का उद्बोधन होगा।

उद्घाट्न समारोह में संस्था के प्राचार्य पी0के0 पाण्डेय ने नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं के मध्य प्रेरणादायक सम्बोधन देते हुए संस्थान से जुड़ी विविध गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्था में विभिन्न फर्मों तथा कम्पनियों द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के विभिन्न  ब्रांच के लगभग 250 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने टीचर मेंटर के बारे में जानकारी दी तथा  स्वयं का उद्योग शुरू करने पर जोर दिया ताकि एक व्यक्ति अन्य को भी रोजगार के संसाधन उपलब्ध करा सके।

कार्यक्रम  की शुरुआत में प्रथम सेमेस्टर के प्रभारी डाॅ. रचना सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता भौतिकी ने संस्था की जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण (पीपीटी) के माध्यम से प्रदान की। इसी अनुक्रम में संस्था के डाॅ. साजी टी. चाको, विभागाध्यक्ष द्वारा छात्रों के पांच गुणों को विकसित करने की बात कही। डाॅ. हिमानी अग्रवाल, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रानिक्स द्वारा छात्र छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राखी जंघेल, व्याख्याता अंग्रेजी ने दिया। संचालन संस्था वरिष्ठ छात्र सचिन साहू एवं बिन्दू ने किया। इस अवसर पर ममता अग्रवाल, विभागाध्यक्ष आईटी/सीएस और  संस्था के प्राध्यापक गण उपस्थित थे।