CG News :कला जत्था के ज़रिये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शुरू

बेमेतरा, 05 अक्टूबर  छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023  की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है। जिला प्रशासन ने गांव-गांव मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित अन्य जानकारी के साथ मतदाताओं को जागरूक  मतदान करने  विभिन्न प्रचार माध्यमों नुक्कड़ नाटक,स्कूल कालेजों में चित्रकला,रंगोली,रैली प्रचार रथ आदि माध्यम से गांव-गांव अभियान चल रहा है। 

इसी कड़ी में ग्राम रांका एवं बसनी में कला जत्था द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान अंतर्गत गायन-नृत्य के माध्यम से प्रचार किया गया तथा ग्रामीणों को मतदाता शपथ दिलाई गई। पिछले माह 22 सितंबर से मतदाताओं को मतदान की लिए  कला जत्था के कलाकार अपनी स्थानीय बोली में रोचक तरीक़े से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहें है।

कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा व मुख्य  कार्यपालन ज़िला पंचायत एवं ज़िला नोडल अधिकारी स्वीप लीना कमलेश मंडावी ने  के निर्देशन में  ज़िले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के पिछले विधानसभा निर्वाचन में कम प्रतिशत कम प्रतिशत मतदान वाले क्षेत्र  से शुरू किया है।  ज़िला पंचायत द्वारा कला जत्था का चयन पहले हाय कर लिया गया था। 22 सितंबर को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र  ग्राम भेड़नी, व सलदा, से कला जत्था के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम शुरू हुआ था ।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित अन्य जानकारी के लिए प्रचार रथ चलाया है। यह गांव-गांव जाकर मतदान और मतदाता संबंधी जानकारी दे रहा है। जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। रैली आदि की ज़रिए जागरूकता अभियान चल रहा है।प्रचार रथ,चलाया है। यह गांव-गांव जाकर मतदान और मतदाता संबंधी जानकारी दे रहा है। जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है। जिला प्रशासन ने गांव-गांव मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित अन्य जानकारी के लिए प्रचार रथ चलाया है। यह गांव-गांव जाकर मतदान और मतदाता संबंधी जानकारी दे रहा है। जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है।