Ashnoor Kaur ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का महल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई घर की एक झलक

Ashnoor Kaur Buy New House: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने अब तक कई शोज में काम किया है। उन्हें उनके फैंस कई नाम से जानते हैं कोई उन्हें झांसी की रानी कहता है तो वहीं कई पटियाला बेब्स के नाम से जानता है। अशनूर कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब अदाकारा ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वह अपना नया घर खरीर चुकी हैं।

अशनूर कौर ने खरीदा नया घर

अशनूर कौर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें वह अपने सपनों के महल यानी अपने ड्रीम होम की एक झलक पेश कर रही हैं। हालांकि अभी उनके इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। तस्वीरों में इस घर को खरीदने की खुशी उनके चेहरे की साफ नजर आ रही है। तस्वीरों में अशनूर ब्लू कलर के सूट में नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा, नया महीना, नई शुरुआत, नया घर, कुछ दिन और ग्रेटफुल। महज 19 साल की अशनूर ने अपना खुद का घर खरीदा है।

फैंस और सितारों ने दी बधाई

इस पोस्ट पर अशनूर कौर के फैंस और कई टीवी सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। शांतनु माहेश्वरी ने लिखा- बहुत बहुत बधाई। दूसरे ने लिखा, बधाई अशनूरी! ऐसे ही ऊंची मंजिलें लेते रहो। एक्ट्रेस कनिका मान ने कमेंट कर लिखा, आपके लिए बहुत खुशी..बधाई हो। 

अशनूर कौर के टीवी शोज

अशनूर कौर ने टीवी इंडस्ट्री में बेहद कम उम्र से ही काम शुरू कर दिया था। अशनूर ने साल 2009 में झांसी की रानी से एक अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह, साथ निभाना साथिया, पटियाला बेब्स, ये रिश्ता क्या कहलाता है और ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा से शोज में नजर आई।