CG News :6 गायों की भूख-प्यास से मौत, मूणत ने किया जरवाय गौठान का निरिक्षण

रायपुर, 30 सितम्बर । रायपुर के जरवाय ग्राम के गौठान में गायों की मौत का मामला सामने आने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा नेताओं के एक दल ने गौठान पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने पाया कि वहां 6  गाय मृत अस्वस्था में पड़ी हुई थी। भाजपा नेताओं ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा के बाद पाया कि गौठान में गायों को लेकर कोई उचित व्यवस्था नही हैं। बल्कि यहां लाये जाने के बाद मवेशी अव्यवस्था का शिकार होकर बीमार पड़ जाते हैं।

गौवंश की मौत के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराते हुए मूणत कहा कि कांग्रेस पर गौहत्या का पाप लग चुका है। यह घटना दुखद होने के साथ ही कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है। गौठान को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे देशभर में विज्ञापन किया। हमारे पार्षदों ने 4 महीने पहले शिकायत की थी कि गौठान में चारे पानी की व्यवस्था नहीं हैं।  इस गौठान में 6 गाय मर गई। कांग्रेस का पूर्व पार्षद संदीप साहू इस गौठान का ठेकेदार हैं, उन्होंने गौमाता के नाम पर शासकीय योजना की दुर्गति करके उसे धंधा बना दिया। 250 जानवरों को रखने के लिए चारा-पानी देने के लिए शासन से मिलने वाले पैसे को अपना चारा बना लिया।

उन्होंने कहा कि रायपुर के एक वार्ड में यह स्थिति है, तो दूरस्थ अंचलों में क्या हाल होगा? यह सोचने वाली बात है। इस घटना की जांच होनी चाहिए, गौमाता  को चारे से दूर रखकर उनकी जान लेने वाले ठेकदार के खिलाफ जुर्म दर्ज होना चाहिए।  अगर 24 घंटे के भीतर सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो ज़ोन कमिश्नर कार्यालय में जाकर घेराव करेंगे।

उन्होने पूर्व में नवा रायपुर में हुई राहुल गांधी की सभा के बाद खुले में फेंके गए फूड पैकेट्स को खाने से बड़ी संख्या में गायों की मौत  का ज़िक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही खराबी है,वह गाय और गोबर के नाम पर राजनीति करती है, भ्रष्टाचार करके धन कमाती है, लेकिन वास्तविकता में उनका गौमाता के प्रति ज़रा भी आदर भाव नही है।

इस दौरान नगर निगम के रायपुर के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा वार्ड के पार्षद श्रीमती कमलेश्वरी बसंत वर्मा पार्षद राजेश ठाकुर भाजपा जिला मंत्री अमित मैशरी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर विशाल पांडे मनीष ध्रुव बद्री शर्मा राकेश यादव मुन्ना सिंह अंजनी सिंह जितेंद्र तिवारी धीरज मिश्रा रणजीत तिवारी अनुराग ठाकुर राहुल पांडे एवं ग्राम के प्रमुख लोग उपस्थित थे।