Ranbir Kapoor Video: रणबीर ने मां नीतू कपूर संग धूमधाम से किया बप्पा को विदा, देखें वीडियो

बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ने अपने घर पर बप्पा का शानदार स्वागत किया है। इस समय आमजन से लेकर बड़े-बड़े सितारे तक उनकी भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्टार्स ने तो धूमधाम के साथ बप्पा को विदा भी कर दिया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर रणबीर कपूर और नीतू कपूर बप्पा को विदा करते नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर ने किया बप्पा को विदा

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर का एक वीडियो देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक्टर और नीतू कपूर गणपति विसर्जन के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर ने पहले बप्पा की आरती उतारी फिर उन्हें गाड़ी में बैठाकर विसर्जन के लिए ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान रणबीर कपूर बेहद सिंपल रेड टी-शर्ट और ग्रे पैंट के साथ ब्लैक टोपी पहने कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं, एक्टर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर हरे रंग का सूट पहने दिखाई दीं।

https://x.com/scrollandplay/status/1705628735343579632?s=20

इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर

रणबीर कपूर आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। इसके बाद अब एक्टर ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई देने वाले हैं। इसमें रणबीर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी हैं। फिल्म से अभी तक अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। यह फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

एकता कपूर ने भी किया बप्पा को विदा

इसके साथ ही एकता कपूर और जितेंद्र ने भी आज बप्पा को विदा कर दिया है। बप्पा का विसर्जन करने से पहले एकता के घर पर अंकिता लोखंडे से लेकर कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान एकता कपूर और जितेंद्र बप्पा की भक्ति में लीन दिखाई दिए। वहीं, एकता बप्पा को विदाई देते समय इमोशनल भी हो गईं।