50MP Selfie Camera वाला ये है सस्ता 5G फोन, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी

सेल्फी लेने का शौक है तो आज की खबर खास आप लोगों के लिए है. हम आज आप लोगों के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर वाला सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन ढूंढकर लाए हैं. इस फोन का नाम है Realme Narzo 90 5G, ये फोन आप लोगों को किस प्राइस में मिलेगा और इस डिवाइस में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ-साथ और कौन-कौन सी खूबियां मिलती हैं? चलिए जानते हैं.

Realme Narzo 90 5G Price in India
इस रियलमी स्मार्टफोन के 2 वेरिएंट्स हैं, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरिएंट. अमेजन पर 6 जीबी वाला वेरिएंट 18,999 रुपए तो वहीं 8 जीबी वाला वेरिएंट 19,999 रुपए में बेचा जा रहा है. इस प्राइस रेंज में ये रियलमी फोन MOTOROLA G96 5G, vivo T4x 5G और IQOO Z11x 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देता है. ये फोन आप लोगों को कार्बन ब्लैक और विक्टरी गोल्ड दो कलर ऑप्शन्स में कंपनी की साइट रियलमी डॉट कॉम और अमेजन पर मिल जाएगा.

Realme Narzo 90 5G Specifications
बैटरी: 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में दी गई है जो 60 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि 31 मिनट में फोन की बैटरी 1 से 50 फीसदी चार्ज हो जाती है, इसके अलावा ये फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.
डिस्प्ले: 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ इस हैंडसेट में 6,57 इंच एमोलेड स्क्रीन दी गई है, ये फोन 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. ये फोन 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, साथ में 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा सेंसर और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 6400 MAX प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
खास फीचर्स: वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए इस फोन को आईपी69 रेटिंग मिली हुई है.