ये क्या! फेमस होने के लिए शादी में दूल्हा-दुल्हन ने लगा ली अपने ही कपड़ों में आग और फिर…

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनको देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर स्टंट के भी कई वीडियो वायरल होते हैं।

कुछ लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने और फेमस होने के लिए अपनी जान तक खतरे में डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा और दुल्हन ने शादी के दौरान अपने कपड़ों में आग लगा ली।

दूल्हा-दुल्हन ने लगा ली अपने कपड़ों में आग
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि यह किसी शादी समारोह का नजारा है। दूल्हा ब्लैक सूट में नजर आ रहा है और दुल्हन व्हाइट ड्रेस में। वहां बहुत सारे मेहमान भी नजर आ रहे हैं जो इस शादी में शामिल होने आए हैं। अचानक दूल्हा और दुल्हन अपने कपड़ों में आग लगा लेते हैं और वॉक करने लगते हैं। वहीं कुछ लोग इसका वीडियो बनाते हैं।

दरअसल, वीडियो में नजर आ रहे दूल्हा और दुल्हन टीवी और फिल्मों में बॉडी डबल का काम करते हैं। ऐसे में वे शूटिंग के दौरान स्टंट भी करते हैं। इनका नाम गेब जोसेफ और एम्बर बताया जा रहा है। जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो उन्होंने अपनी शादी को स्टंट करते हुए सेलिब्रेट करने की सोची। इसी वजह से उन्होंने ऐसा किया।


वीडियो में देखा जा सकता है कि कपड़ों में आग लगाने के बाद दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे का हाथ पकड़कर वॉक करने लगते हैं। हालांकि इस दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हुए थे। आगे लोग उनकी आग को बुझा देते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्टंट में दूल्हा—दुल्हन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि इस वीडियो पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया।