लंदन के इस म्यूजिम में Pushpa-2 एक्टर अल्लू अर्जुन का रखा जाएगा वैक्स स्टैच्यू

साउथ सिनेमा में तो अल्लू अर्जुन का स्टारडम बोलता ही था, लेकिन साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा-2’ के बाद वह पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया कि अब इसके दूसरे पार्ट ‘पुष्पा-द रूल’ के साथ जल्द ही अल्लू अर्जुन अपने फैंस के बीच लौटेंगे।

बीते महीने ही ‘पुष्पा – द राइज’ में उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अब हाल ही में सबके दिलों पर राज करने वाले ‘पुष्पा’ उर्फ अल्लू अर्जुन ने एक और बड़ा अचीवमेंट हासिल किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब सबसे बड़े म्यूजियम में उनका स्टैच्यू लगने वाला है।

https://x.com/ManobalaV/status/1704378498067161542?s=20

फिल्म क्रिटिक मनोबाला ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अल्लू अर्जुन का लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू लगाया जाएगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने अल्लू अर्जुन के स्टेच्यू की एक फोटो भी शेयर की, जिसमें हाथों में बंदूक थामे अल्लू अर्जुन एक पत्थर पर बैठे हुए हैं और उनका लुक पुष्पा-2 वाला ही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन चौथे स्टार हैं, जिनका स्टैच्यू इस म्यूजियम में लगाया जाएगा, उनसे पहले प्रभास और काजल अग्रवाल सहित कई सितारों के मैडम तुसाद म्यूजियम में स्टैच्यू लगे हुए हैं।