CRIME NEWS : दिनदहाड़े घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला को चाकू दिखाकर की लूटपाट

MP NEWS : सादलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केसूर में एक घर में घुसे दो बदमाशों ने एक महिला के साथ लूटपाट की। इनमें से एक बदमाश महिला के वेश में था। दोनों बदमाशों ने महिला को चाकू दिखाकर डराया-धमकाया तथा नकदी 20 हजार रुपये व आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भय का माहौल है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। केसूर-सादलपुर मार्ग पर पंचायत के नजदीक स्थित एक घर में दो बदमाश बेधड़क घुस अाए। इस दौरान घर में महिला अकेली थी।

महिला के पति अंकित ने बताया कि दोपहर में दो बदमाश मेरे घर पर आए। इनमें से एक बदमाश महिला के वेश में था। दूसरा बदमाश सोफे पर बैठ गया। जबकि महिला के वेश में आए बदमाश ने चाकू दिखाकर पत्नी को डराया-धमकाया। 20 हजार रुपये नकद व आभूषण लेकर दोनों बदमाश फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर मौके पर सादलपुर पुलिस के जवान पहुंचे व पड़ताल की। सादलपुर थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला काफी डर गई थी। महिला के वेश में आए बदमाश ने आसपास के लोगों से 10-10 रुपये भी मांगे थे।