Janmashtami 2023: 6 या 7 सितंबर : आज मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र सब यहां देखें

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार, साल 2023 में 6 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। हालांकि, वैष्णव समाज के अनुयायी 7 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जनमोत्स्व मनाएंगे। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार, साल 2023 में 6 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। हालांकि, वैष्णव समाज के अनुयायी 7 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण(shri krishna ) का जनमोत्स्व मनाएंगे। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की उपासना करने से साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 06 सितंबर दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शुरू होगी
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 06 सितंबर दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शुरू होगी और 07 सितंबर शाम 04 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। वहीं इस दिन रोहिणी नक्षत्र 06 सितंबर सुबह 09 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 07 सितंबर सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में जो लोग रोहिणी नक्षत्र में पूजा-पाठ करेंगे, वह कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 06 सितंबर 2023, बुधवार के दिन रखेंगे।

दो दिन जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है

बता दें की स्मार्त संप्रदाय के अनुयायी जन्माष्टमी पर्व के दिन रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय भगवान श्री कृष्ण की उपासना करते हैं। वहीं वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी जन्माष्टमी पूजा अगले दिन करते हैं। इसलिए दो दिन जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है।