BIG BREAKING : Sonia Gandhi की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया है। 


इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।