उप मुख्यमंत्री सिंहदेव का मुंगेली दौरा 3 को

रायपुर । उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 3 सितम्बर को मुंगेली प्रवास पर जाएंगे। वे 3 सितम्बर को दोपहर दो बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा नांदघाट होते हुए रेहुंटा रोड मुंगेली के लिए रवाना होंगे।

वे दोपहर साढ़े तीन बजे रेहुंटा रोड मुंगेली में सर्व यादव समाज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव शाम 04:20 बजे मुंगेली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम छह बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।