नशे के सौदागरों पर शिकंजा, प्रतिबंधित सिरप बेचने निकला युवक गिरफ्तार

भिलाई। नशे के कारोबारी पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल जिले की पुलिस लगातार नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसती जा रही है। इसी कड़ी में थाना नेवई क्षेत्र में 238 नग प्रतिबंधित सिरप के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वही घटना में प्रयुक्त बजाज कंपनी प्लेटिना बाईक भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग और थाना नेवई ने की है।