श्रमिक संगठनों की सदस्यता नियमित सत्यापन अंतिम चरण में

अर्जुन मुखर्जी/ कोरबा 23 अगस्त I कुसमुंडा एस.ई.सी.एल . मुख्यालय के द्वारा जारी किए गए निर्देशानुसार दिनांक 16 अगस्त 2023 से 26.08.2023 तक कोल सेक्टर के मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों का वार्षिक सत्यापन को सुनिश्चित करना है।इसी कड़ी में कुसमुंडा क्षेत्रीय मुख्यालय में दो दिवसीय नियमित सत्यापन दिनांक 17 और 18 अगस्त को संपन्न हुआ I जिसमे हिंद मजदूर सभा ने पहला पायदान को 141 सदस्यों का विश्वास हासिल किया है, वही दूसरे नंबर पर 128 सदस्यों के साथ इंटक,97 सदस्यों के साथ भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन और चौथे नंबर पर एआईटीयूसी ने 39 मत हासिल किए है।वही नोटा में 12 लोगो ने अपना मत दिया है।दूसरे चरण के नियमित सदस्यता सत्यापन दिनांक 21.08.23 से 23.08.23 तक कुसमुंडा परियोजना (KOCP) में की जा रही है जिसमे दूसरे दिन के अंत तक आधिकारिक सूत्रों के द्वारा दी गई I

जानकारी के अनुसार भारतीय मजदूर संघ (BKKMS) 833 कर्मचारियों का भरोसा हासिल करते हुए ऊची बढ़त बना ली है।दूसरे स्थान पर हिंद मजदूर सभा (KMS) ने पिछले वर्ष के इतिहास को तोड़ते हुए 557 कामगारों को अपने साथ जोड़ने में सफलता पाई है।तीसरा स्थान पर एस ई के एम सी (इंटक) ने 454 मत हासिल किया है और अंतिम स्थान पर एस के एम एस (AITUC) 250 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखने में सफलता हासिल किया है। अब देखना यह है की आज अंतिम दिन के सत्यापन में कौन कौन संगठन शेष कामगारों को अपने अपने विश्वास में ले पाएंगे यह तो शाम पांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]