आईजी का आदेश…रेंज के 68 प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक, जिले के 18 पुलिस कर्मी भी शामिल

काेरबा। बिलासपुर रेंज में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के याेग्यता सूची में शामिल पुलिस कर्मियाें काे पीपी काेर्स के लिए भेजा गया था। जाे काेर्स पूरा कर अपने-अपने जिलाें में लाैट गए। जिसके बाद अब सभी रेंज में ऐसे पुलिस कर्मियाें की पदाेन्नति आदेश जारी हाे रहा है। इसी कड़ी में आज आईजी डाॅ. आनंद छाबड़ा ने बिलासपुर रेंज के 68 कर्मियाें काे पदाेन्नत करने का आदेश जारी किया।

जिसमें काेरबा जिला पुलिस बल के राम कुमार पांडेय, कुलदीप कुमार तिवारी, संजय नायक, प्रवीण कुमार लाल समेत 18 पुलिस कर्मी है जाे उक्त आदेश के साथ अब सहायक उप निरीक्षक बन गए। सभी कर्मियाें काे वर्तमान इकाई स्थल में ही पदाेन्नत किया गया है। पदाेन्नति पर नवीन पदस्थापना आदेश पृथक से जारी की जाएगी।