President Visit CG : इस दिन छत्तीसगढ़ आ सकती हैं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकती हैं। 2 सितंबर को उनका आगमन राजधानी रायपुर और बस्तर में हो सकता है। राष्ट्रपति द्रोपदी बस्तर में केन्द्र सरकार की परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में हो शामिल हो सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक, श्रीमती मुर्मू पहले रायपुर आएंगी और राजभवन में रूकेंगी। इसलिए राजभवन में उनके आने की प्रशासनिक तैयारियां अभी से शुरू हो गई है।