Healthy Momos: मोमोज को ऐसे बनाएं हेल्दी, घर में सभी को आएगा खूब पसंद

Healthy Momos: स्ट्रीट फूड हर किसी को पसंद होता है, जिसमें चाइनीज ज्यादातर लोगों का पसंदीदा होता है। चाइनीज में भी मोमोज हर किसी का फेवरेट होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि मोमोज आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। सबसे पहले तो मोमोज मैदे से बनाया जाता है, तो पेट के लिए हानिकारक है, इसके अलावा मोमोज को लाल चटनी के साथ खाते हैं। यह चटनी लाल मिर्च पाउडर और मसालों से बनती है।जिससे शरीर को नुकसान पहुंचता है। मैदे से बने मोमोज पैंक्रियाज के लिए खतरनाक होता है। इससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन अगर आपको मोमोज बहुत पसंद है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसे हेल्दी भी बना सकते हैं।

इस तरह बनाएं मोमोज को हेल्दी

  • मोमोज बनाने के लिए मैदा का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। मैदा की जगह आप आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो मोमोज को काफी हेल्दी बना देगा।
  • मोमोज को हेल्दी बनाने के लिए मौसमी सब्जियों का उपयोग किया जा सकता है। इससे सेहत के साथ-साथ स्वाद भी बढ़ेगा।
  • इसे बनाने के लिए अंकुरित मूंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी फिलिंग में अंकुरित मूंग को अच्छे से पका कर भर सकते हैं, जिससे ये काफी हेल्दी बन सकता है।
  • मोमोज में पनीर भर कर इसका टेस्ट दोगुना कर सकते हैं। आप अपने टेस्ट के हिसाब से भी इसमें बदलाव करके टेस्टी मोमोज तैयार कर सकते हैं।
  • नॉन वेज के शौकीन मोमोज में मिन्सड मीट भर कर घर में ही स्वादिष्ट मोमोज बना सकते हैं।
  • मोमोज का कवर आप मौसमी सब्जियां या चिकन ब्रॉथ से भी बना सकते हैं। इससे इसका टेस्ट तो बढ़ेगी ही, साथ ही यह सेहत के लिए भी पौष्टिक रहेगा।
  • मोमोज की फिलिंग में आप कॉर्न का उपयोग भी कर सकते हैं। कॉर्न सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। कॉर्न मोमोज खाने में भी बहुत टेस्टी होते हैं।
  • मशरूम हालांकि कम लोगों को पसंद होता है लेकिल मशरूम फिलिंग से मोमोज का स्वाद बहुत बढ़ जाता है। मशरूम को अच्छे से फ्राई करने के बाद मोमोज में भरकर खा सकते हैं।