C.G. NEWS : सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत सदस्य ने खुद पर छिड़का मिट्टी तेल, वीडियो आया सामने

 धमतरी, 10 अगस्त जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक के दौरान भारी हंगामा हो गया। देखते ही देखते जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल लिया। बाकी सदस्यों और अधिकारियों ने जैसे-तैसे उनको संभाला।

मिली जानकारी के अनुसार, आज धमतरी जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक हो रही थी। तभी अचानक जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर खूब हंगामा करने लगे। इसके बाद आग लगाने की कोशिश कर रहे थे।

घटना को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। जैसे तैसे अन्य सदस्यों ने खूबलाल ध्रुव से माचिस को छिनकर उन्हें शांत कराया और सभा से बाहर ले जाया गया। जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने 15वें वित्त की राशि वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया है।