वॉशिंगटन, 13 अप्रैल। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में ट्रम्प ने खुद को जीसस की तरह दिखाया है। ट्रम्प ने पोप लियो को विदेश नीति के लिए खराब बताया ट्रम्प ने कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप लियो सोलहवें को विदेश नीति के लिए खराब बताया है।
सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में ट्रम्प ने कहा कि पोप का रुख विदेश नीति के मामलों में सही नहीं है। दरअसल पिछले हफ्ते पोप लियो ने ईरान को लेकर ट्रम्प की धमकियों और बयानबाजी की आलोचना की थी। ट्रम्प ने कहा कि वह ऐसे पोप को नहीं चाहते जो ईरान के परमाणु हथियार रखने के मुद्दे पर नरम रुख अपनाएं।

