Chachai Waterfall: मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है रीवा का चचाई वॉटरफॉल, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Chachai Waterfall: भारत का दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश में कई ऐसी चीजें हैं, जो देश-दुनिया से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां की संस्कृति और परंपरा लोगों के बीच काफी मशहूर है। यहां कई मशहूर धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक जगह हैं, जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। एमपी के हर शहर में कुछ ऐसा, जो इसे उन्हें सबसे अलग बनाता है।

पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर रीवा

रीवा इस राज्य का ऐसा ही एक शहर है, जो अपने आप में विरासत की कई धरोहरों को समेटे हुए है। मध्य प्रदेश को जहां नदियों का मायका कहा जाता है, तो वहीं इस राज्य का शहर रीवा अपने खूबसूरत वॉटरफॉल्स के लिए मशहूर है। यहां कई ऐसे में पर्यटक स्थल हैं, जो प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं। अगर आप भी प्रकृति प्रेमी हैं और मानसून में इस सीजन में वॉटरफॉल जाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे रीवा के एक बेहद खूबसूरत जलप्रपात के बारे में-

बेहद खूबसूरत है यह वॉटरफॉल्स

बरसात का मौसम घूमने के लिए काफी परफेक्ट होता है। खासकर इस मौसम में वॉटरफॉल्स की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। रीवा ऐसे ही कई खूबसूरत वॉटरफॉल्स से भरा हुआ है, जिन्हें देखने हर साल भारी संख्या में इस शहर पहुंचते हैं। इन्हीं जलप्रपातों में से एक चचाई वॉटरफॉल रीवा शहर का मुख्य आकर्षण है। यह खूबसूरत झरना बारिश में मौसम में बेहद खूबसूरत लगता है।

चचाई जलप्रपात की खासियत

चचाई जलप्रपात रीवा, मध्य प्रदेश के पास बिहड़ नदी पर 130 मीटर यानी करीब 430 फिट की ऊंचाई पर स्थित हैं। यह झरना मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे ऊंचे झरनो में से हैं और इसे भारत के 25वें सबसे ऊंचे जलप्रपात में गिना जाता है। यब खूबसूरत झरना रीवा से करीब 40 किलोमीटर भी दूरी पर मौजूद है। मध्यप्रदेश के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक इस बेहद मनमोहक झरने का दीदार करने हजारों के संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

कैसे पहुंचे?

अगर आप इस बरसात रीवा के चचाई वॉटरफॉल जाने का मन बना रहे हैं, तो इन रूट्स से आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं। अगर आप ट्रेन से यहां जाना चाहते हैं, तो इसके लिए रीवा या सतना स्टेशन पहुंचना होगा। चचाई से 10 किलोमीटर की दूरी पर सेमरिया तक रेल उपलब्ध है। वहीं, अगर आप सड़क मार्ग से यहां पहुंचना चाहते हैं, तो रीवा से सीधा यहां जा सके हैं। चचाई जलप्रपात रीवा से 29 किलोमीटर की दूरी पर है।