Bhilai News :धूमधाम से मनाया जाएगा गृहमंत्री साहू का जन्मदिन

भिलाई ,05 अगस्त। गृह ,जेल, लोकनिर्माण, कृषि, धर्मस्व व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन 6 अगस्त की पूर्व संध्या को नगर के एक निजी होटल में मनाया जाएगा। 5 अगस्त को शाम 7 बजे नगर के होटल सेन्ट्रल पार्क में मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने समर्थकों की उपस्थिति में केक काटेंगे। वहीं इस दौरान उनके जन्मदिन को खुशगवार बनाने रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इसके साथ ही उपस्थित होने वालों के लिए रात्रि भोज भी आयोजिटी होगा, जिसमें शहर के नागरिकों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।

इस आयोजन को भिलाई शहर जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अतुलचंद साहू, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव महेश जायसवाल, केन्द्रीय जेल के संदर्शक राजेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उमेश सिंह, उद्योग चेम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष करमजीत सिंह बेदी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है। ज्ञातव्य हो कि ताम्रध्वज साहू के जन्मदिवस के एक दिन पूर्व संध्या को पिछले कई सालों से इन कांग्रेसी नेताओं द्वारा मनाया जा रहा है।