CM ने गोधन_न्याय_योजना के हितग्राहियों को 15.72 करोड़ रूपए की राशि ट्रांसफर की

रायपुर, 05 अगस्त I आज मुख्यमंत्री निवास से #गोधन_न्याय_योजना के हितग्राहियों को 15.72 करोड़ रूपए की राशि ट्रांसफर की। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अब तक 541.66 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि आज जारी I

गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि आज जारी इस योजना ने देश को एक मॉडल प्रदान किया है। देश के कई राज्य गोधन न्याय योजना जैसी योजनाएं लागू कर रहे हैं। इससे न केवल महिलाएँ स्वावलंबी बन रही हैं बल्कि किसानों में भी पशुपालन को लेकर रुचि बढ़ी है।