BIG BREAKING : पूर्व CM डॉ रमन सिंह एम्स में हुए भर्ती, ट्वीट कर दी ये जानकारी…

रायपुर, 03 अगस्त। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इन दिनों स्वास्थ्यगत कारणों से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं।

उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। जिसके अनुसार वे कुछ दिन से दिल्ली में हैं और आज रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स गए थे।

वहां डॉक्टरों ने उन्हें एहतियात के तौर पर भर्ती कर लिया है। हालांकि डॉ. रमन सिंह ने यह भी जानकारी दी है कि उनका स्वास्थ्य ठीक है।