CG NEWS :भिलाई में फैला डेंगू, मिले चार मरीज

भिलाई ,01 अगस्त।  भिलाई में इस साल फिर डेंगू फैलने लगा है। अब तक भिलाई में चार मरीज डेंगू के मिल चुके है जिसमें अकेले तीन मरीज तो टाउनशिप के सेक्टर 2 से है और एक मरीज केम्प एक का है, जिसका स्पर्श हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। चार मरीजों में दो का उपचार चल रहा है वही दो लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

डेंगू फैलने के कारण निगम प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन में हडक़म्प मच गया है, और डेंगू फैलने का कारणों का पता लगाने के साथ निगम का अमला और बीएसपी के पीएचई विभाग के लोग  डेंगू फैलने की जानकारी होने पर सक्रिय हो गये। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के टाउनशिप में तीनों मरीज सेक्टर 2 और सडक़ नंबर 4 में पाए गए हैं। जांच करने पर यहां के रहने वाले राजीव, सुयश साहू व उनकी मां पूजा साहू की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई है। इससे साफ है कि सेक्टर 2 सहित पूरे टाउनशिप में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का खतरा बना हुआ है।

मच्छरों से राहत देने के लिए निगम और बीएसपी ने मिलकर फॉगिंग कराने और दवा छिडक़ाव का कार्य शुरू कर दिया है। टीम लोगों के घरों में जाकर कूलर के पानी को भी निकलवा रही है। जमा पानी में दवा का छिडक़ाव कर रही है। इधर भिलाई निगम के पटरी पार क्षेत्र में शांतिनगर वार्ड 14ए सडक़ 28 निवासी सुमीत कर्मकार ;25 वर्षद्ध की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। चारों मरीजों में दो की हालत ठीक है। वहीं पूजा साहू और सुमीत कर्मकार की हालत खराब है। इसके चलते उनका स्पर्श अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मुंबई से आया है एक पॉजेटिव मरीज सुमित स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सुमीत कर्मकार मुंबई में रहते हैं। स्पर्श हॉस्पिटल में उनका उपचार किया जा रहा है। वो कुछ दिन पहले ही मुंबई से यहां आए हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि वो मुंबई से ही डेंगू प्रभावित होकर आए हैं। वहीं क्वार्टर नंबर 19 एए स?क 4ए सेक्टर 2 निवासी राजीव ;14 वर्षद्ध को कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार ठीक नहीं होने पर उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां पर जांच होने पर उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।

स्वस्थ होने के बाद दो मरीज की अस्पताल से हुई छुट्टी क्वार्टर नंबर 21बीए सडक़ 4, सेक्टर 2 निवासी सुयश साहू 03 वर्ष को भी डेंगू हुआ था। उनका उपचार रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल भिलाई में चल रहा था। फिलहाल स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं सुयश की मां पूजा साहू 26 वर्षद्ध को भी बुखार आने पर बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के बाद वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया है।