इन समस्याओं का अचूक उपाय है आम

मैंगो डे पर ज्यादातर लोग आम खाने के फायदे और रेसिपी की बात करेंगे। लेकिन, हमें आम के उन गुणों को नहीं भूलना चाहिए जो कि इन्हें सेहत के लिए खास बनाते हैं। दरअसल, आम में एंटी बैक्टीरियल गुण होने के साथ इसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। जैसे कि इसमें विटामिन के और विटामिन सी होता है जो आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा आम में बीटा-केरोटिन भी होता है जो कि खास एंटीऑक्सीडेंट है कई समस्याओं में कारगर है। तो, आइए जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में जिनमें आप आम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन समस्याओं का अचूक उपाय है आम:

हाई बीपी में पिएं आम का पानी
हाई बीपी की समस्या में आम का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप कच्चा आम पकाकर इसका पानी बना लें और इसका खाली पेट सेवन करें। दरअसल, आम का मैग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियमित करने में मददगार है।  इसके अलावा, आम का मैंगिफरिन नामक यौगिक ब्लड वेसेल्स में सूजन को करने और बीपी बैलेंस करने में मददगार है।



फूड पॉइजनिंग में पिएं आम पन्ना

फूड पॉइजनिंग में आप आम पन्ना बनाकर पी सकते हैं। ये आपकी आंतों को शांत करता है और इनके कामकाज को हेल्दी रखता है। इसके अलावा फूड पॉइजनिंग और  लू लगने पर भी आम पन्ना का सेवन फायदेमंद है।

कब्ज में खाएं भूना हुआ आम
कब्ज में आप आम का सेवन कर सकते हैं। ये आम आपके पाचन तंत्र को स्थिर करने में मदद कर सकता है। ये एमाइलेज कंपाउंड शरीर को फाइबर प्रदान करता हैं और कब्ज से बचने में मदद करता है। एमाइलेज यौगिक आपके पेट में अन्य खाद्य पदार्थों को घोलने में मदद करता है, कठिन स्टार्च को तोड़ता है और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है।