न्यायमूर्ति थॉमस केरल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरल उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति अलेक्जेंडर थॉमस को इसी उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। अधिसूचना के अनुसार, केरल के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायणन भट्टी को पदोन्नत कर शीर्ष न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति भट्टी के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के बाद मुख्य न्यायाधीश का पद खाली हुआ था।