मैं तमिल में कुछ गंदे शब्द…, पत्नी साक्षी ने दिया बेतुका बयान तो MS धोनी ने फट से दी अपनी सफाई

नई दिल्ली I भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपने तमिल प्रोडक्शन वेंचर लेट्स गेट मैरिड का ऑडियो और ट्रेलर लॉन्च किया। चेन्नई के एक कार्यकम्र में उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी गई थी। इस दौरान इवेंट में धोनी और साक्षी काफी मस्ती करते हुए भी नजर आए। दोनों की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने एक बयान से हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें तमिल भाषा में कुछ गंदे शब्द पता है। इस पर एमएस धोनी फट से अपनी सफाई देते हुए नजर आए। आइए जानते हैं धोनी ने साक्षी के इस बयान पर क्या जवाब दिया?

दरअसल, एमएस धोनी अपने पॉडक्शन में बनी पहली फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च के दौरान फिल्म की मेकिंग को लेकर बात की। उन्होंने अपनी स्पीच में कहा कि चेन्नई से उनका काफी गहरा रिश्ता रहा है। साल 2008 से आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े धोनी ने कहा कि चेन्नई में ही उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था और ये जगह उनके लिए हमेशा से खास रही है। इसके साथ ही धोनी की पत्नी भी इस दौरान स्टेज पर मस्ती करते हुए नजर आई।

https://twitter.com/TheDhoniEra/status/1678700682164178944?s=20

साक्षी धोनी ने एक बयान देते हुए कहा कि उन्हें तमिल में कुछ गंदे शब्द की जानकारी है। इस बयान के तुरंत ही एमएस धोनी ने बिना किसी देरी के फट से अपनी सफाई दे डाली। धोनी ने कहा कि मैंने अपनी वाइफ को ये तमिल के गंदे शब्द नहीं सिखाए है। हालांकि, इस दौरान दोनों कपल हंसते हुए नजर आए।