VIRAL VIDEO : इस लड़के ने साड़ी पहन पानी में लगाई आग, ‘टिप टिप बरसा…’ गाने पर किया ऐसा डांस; लोग बोले- कैटरीना भी फेल

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है जिसे लोग जमकर एंजॉय कर रहे हैं। कोई पकौड़े तल रहा है तो कोई डेट पर निकल गया है। इस बीच, एक लड़के ने अलग अंदाज में मोनसून का लुत्फ उठाया है। वह साड़ी पहनकर बारिश में डांस करता नजर आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/ipsvijrk/status/1678340839662297089?s=20

बारिश में लड़के ने अपने डांस से लगाई आग

बारिश का मौसम हर इंसान के लिए अलग-अलग मायने लेकर आता है। किसा को बारिश रोमांटिक लगती है तो कोई इससे होने वाली बीमारियों का सोचकर परेशान हो जाता है। किसान की फसल के लिए ये वरदान होती है तो कोई घंटों जाम में फंसे रहने पर चिल्लाने लगता है। हालांकि, एक चीज कॉमन है… बारिश से मौसम ठंडा हो जाता है। लोग अपनों के साथ इस समय को बिताना पसंद करते हैं।

इसी एंजॉयमेंट को दर्शाता एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसे amit_the_shinning_star ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि कैसे एक लड़का साड़ी पहनकर छत पर बारिश में डांस कर रहा है। वह आइकोनिक सॉन्ग ‘टिप टिप बरसा पानी’ (tip tip barsa pani) पर अपने मूव्स से आग लगा रहा है। लोग उसके डांस और अदाओं की जमकर तारीफ कर रह हैं।

ऑरेंज साड़ी में लड़के ने ऐसे गजब के ठुमके लगाए कि वीडियो पर लोग दिल हार बैठे हैं। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक कर दिया है। वहीं कमेंट सेक्शन में तारीफ करने वालों की बौछार सी आ गई है। किसी ने लिखा- ‘ऐसी अदाएं तो लड़कियों में भी नहीं’, वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है- ‘आपके आगे कैटरीना कैफ भी फेल’।