OMG! आटा चक्की फटने से महिला की गर्दन धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर गिरी, दर्दनाक मौत

आगरा: यूपी के आगरा में आटा चक्की फटने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और 20 फीट दूर जाकर गिरा। इस हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई।

मामला आगरा के चित्राहट दासुपुरा गांव का है। 25 साल की उमा पत्नी सुंदर सिंह शनिवार को ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की से गेहूं पिसा रही थी। वह चक्की के पास ही खड़ी थी। तभी अचानक तेज धमाके के साथ चक्की फट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चक्की में चलने वाला पत्थर उमा की गर्दन पर जा लगा, उस पत्थर का वजन करीब 10 किलो था। पत्थर लगने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। उमा का सिर करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा।

इस रूह कंपा देने वाले हादसे को देखकर परिजन चीखते चिल्लाते रहे। महिला की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। उमा के चार बच्चे हैं। अनुष्का 9 वर्ष, करीना 7, विष्णु 4 और राशि 1 वर्ष है। मां की मौत पर बच्चे बिलखते रहे। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। आसपास के ग्रामीण परिवार को ढाढस बंधाने आ रहे थे, लेकिन मासूम बच्चों को बिलखते देख अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

महीनों से बंद पड़ी थी चक्की

परिजनों ने पुलिस को बताया कि चक्की कई महीनों से बंद पड़ी थी। इसे चालू करने के लिए उमा ने जिद की थी। चक्की चालू होने के कुछ मिनट बाद ही तेज धमाका हुआ था, जिसमें से पत्थर निकलकर उमा के सिर पर जा लगा। इससे पूर्व पिछले साल सितंबर के महीने में बिजौली गांव में ट्रैक्टर से चलने वाली चक्की चक्की फटने से गेहूं पीस रहा बंटू घायल हो गया था। पिसाई के लिए खड़े अन्य लोग भी बाल-बाल बच गए थे।