घर बनाने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये अच्छी खबर, देश भर में गिरे सरिया के दाम, जानिए दिल्ली से गोवा तक के भाव

घर बनाने में वैसे तो कई सामानों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कंस्ट्रक्शन के लिए सरिया भी काफी जरूरी होता है। घर बनाना भले ही हर व्यक्ति का सपना होता है। ये बड़ी मुश्किल से पूरा होता है। इसके लिए पहले तो लाखों रुपये जमा करने के बाद जमीन खरीदनी पड़ती है। इसके बाद घर बनाने के लिए भी ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ती है। बैंक या फिर कोई वित्तीय संस्थान से होम लोन भी ले सकते हैं।

अगर आप घर बनाने का प्लान कर रहे हैं तो ये समय काफी सही है। हम सभी कंस्ट्रक्शन के सामानों की कीमत के गिरना का इंतजार करते हैं। अब देश भर में सरिया की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आपको कंस्ट्रक्शन का खर्च कम पड़ेगा।

मानसून का अहम रोल
सरिया की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण मानसून को माना जा रहा है। घर तैयार करने के लिए भले ही ईंट, सीमेंट जैसे कई सामानों की जरूरत पड़ती है। इसमें सरिया का भी प्रमुख योगदान था। घर को मजबूत बनाने में इसका बड़ा योगदान है।

अगर आप सस्ते के चक्कर में घटिया सरिया खरीदते हैं तो इस से आपके घर की नींव कमजोर पड़ सकती है। पिछले दो महीनों में सरिया की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप अभी सरिया खरीदते हैं तो ये आपके घर बनाने के बजट को कम कर सकता है।

सरिया के दाम कब होगी बढ़त

इस महीने भले ही सरिया के दाम में गिरावट देखने को मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि मानसून के बाद इनकी कीमत में बढ़त हो सकती है। अगर आप सरिया के दाम को और गिरने का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपको ये मौका ना मिले। देश भर में रोज सरिया का दामों में बदलाव देखने को मिलता है।

आपको बता दें कि साल 2022 में सरिया के दामों में तेजी देखने को मिली है। उस समय सरिया की कीमत 78,800 रुपये प्रति टन तक पहुंच गया है। अगर इसमें आप जीएसटी जोड़ते हैं तब ये 93,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई है।

शहरों में सरिया के रेट्स
शहर (राज्य) 08 अप्रैल 2023 06 जून 2023 तक 06 जुलाई 2023 तक

कानपुर 55,500 रुपये/टन 53,500 रुपये/टन 53,000 रुपये/टन

गाजियाबाद 53,000 रुपये/टन 51,500 रुपये/टन 50,500 रुपये/टन

नागपुर 52,500 रुपये/टन 48,900 रुपये/टन 48,600 रुपये/टन

गोवा 55,000 रुपये/टन 51,400 रुपये/टन 48,900 रुपये/टन

दिल्ली 52,700 रुपये/टन 51,000 रुपये/टन 49,600 रुपये/टन

चेन्नई 54,500 रुपये/टन 50,500 रुपये/टन 48,500 रुपये/टन

ऐसे चेक करें रेट्स
आप सरिया खरीदने से पहले अपने शहर के रेट्स को चेक करें। देशभर में रोज रेट्स में बदलाव किये जाते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको प्रति टन के हिसाब से ही कीमतों को चेक करें। इस पर सरकार द्वारा 18 फीसदी की दर से जीएसटी लागू होती है।