VIDEO : लड़की को किडनैप करने के इरादे से कार में आए बदमाश, कुत्ते ने ऐसे बचाई उसकी जान…

कुत्ते को सबसे वफादार जानवर कहा जाता है। साथ ही कहा जाता है कि डॉग इंसान का अच्छा दोस्त भी होता है। डॉग इतने वफादार होते हैं कि अपने मालिक के लिए किसी भी मुसीबत से लड़ जाते हैं। ऐसे कई किस्से भी सामने आ चुके हैं जब डॉग्स ने अपने मालिक की रक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा दी।

अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक डॉग ने एक लड़की को बदमाशों के शिकंजे से बचाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार में आए बदमाश और…


वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर चल रही थी। तभी पीछे से एक कार आती है और उस लड़की के आगे आकर रुक जाती है। कार में बैठे लोगों की मंशा कुछ ठीक नहीं लगती। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में से एक शख्स उतरता है। वहीं लड़की डर जाती है। वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि वह शख्स शायद उस लड़की को किडनैप करना चाहता था।

कुत्ते ने बचाया लड़की को


हालांकि इसी दौरान वहां एक डॉग था, जो यह सब देख रहा था। जब शख्स कार से उतरता है तो वह डॉग लड़की को बचाने के लिए दौड़ता हुआ आता है। वह उस कार वाले शख्स पर भौंकने लगता है। जैसे ही शख्स कुत्ते को देखता है, उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं और वो गाड़ी में वापस बैठकर चुपचाप निकल लेता है। इसके बाद कुत्ता कुछ दूर तक कार का पीछा भी करता है। वहीं लड़की इस घटना से डर जाती है और उसके हाथ-पांव फूल जाते हैं। वह काफी देर तक यही सोचती रहती है कि उसके साथ यह हुआ क्या है।

यूजर्स ने की कुत्ते की तारीफ


वीडियो के अंत में इस घटना से डरकर लड़की रोने लगती है और वहां से चली जाती है। अब इस घटना में आगे क्या हुआ, इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि हर कोई लड़की की जान बचाने वाले डॉग की तारीफ करता नजर आ रहा है।