विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में उपचार जारी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जगदलपुर,28 जून । जगदलपुर के मारडूम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला जब शौच के लिए गई थी तो कुछ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि मारडुम निवासी विधवा महिला 26 जून की रात को घर से 100 मीटर दूर शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे घायल अवस्था में ही छोड़कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी गांव के लोगों को सुबह पता चला जब वे जंगल की ओर गए तो वहां पर महिला को देखा। जिसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।