Jagannath Rath Yatra 2023 : जगन्नाथ रथ यात्रा में जाने का बना रहे हैं योजना, तो इन व्यंजनों का जरूर लें स्वाद

Jagannath Rath Yatra 2023 : देश भारत आपनी धार्मिक आस्था, मान्यताओं, संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिनके दर्शन करने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। ओडिशा में स्थित जगन्नाथ पुरी इन्हीं जगहों में से एक है। हिन्दू धर्म में इन स्थान का काफी महत्व है। यह जगह चारधामों में से एक मानी जाती है। मान्यता है कि यहां साक्षात भगवान श्री कृष्ण विराजमान हैं। यहां आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ विशाल रथ पर आसीन होकर यात्रा पर निकलते हैं।

हर साल होने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से लोग शामिल होने पहुंचते हैं। भक्तों के बीच इस यात्रा को लेकर अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिलता है। इस साल 20 जून यानी मंगलवार से यह रथ यात्रा शुरू हो रही है। अगर आप भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए पुरी जा रहे हैं, तो यहां के इन मशहूर व्यंजनों का स्वाद चखना बिल्कुल ना भूलें-

खाजा

खाजा पुरी की एक मशहूर मिठाई है, तो कुरकुरी और परतदार होती है। इसे आटे की मदद से परतदार बनाया जाता है और फिर डीप फ्राई करके चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। जगन्नाथ मंदिर में खाजा को महाप्रसाद के रूप में तीनों भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुवाद्र को भोग लगता है।

रसबली

रसबली डीप फ्राई किया हुआ एक मीठा व्यंजन है, जिसे भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम को प्रसाद के रूप चढ़ाया जाता है। खास बात है कि यह व्यंजन भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले 56 भोग में भी शामिल रहता है। आप में ओडिशा में इस इसका स्वाद आसानी से चख सकते हैं।

पोडा पीठा

पौराणिक मान्यताओं की मानें तो पोड़ा पीठा भगवान जगन्नाथ का पसंदीदा व्यंजन है। इसे चावल के आटे, नारियल, काले चने, गुड़ और इलायची से बनाया जाता है। पोडा पीठा को पैनकेक की तरह बेक किया जाता है।