राज्य स्तरीय जामुन फल संग्रहण प्रशिक्षण का आयोजन

रायगढ़ ,18 जून ।  राज्य स्तरीय जामुन फल संग्रहण का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला यूनियन रायगढ़ में आन फील्ड प्रशिक्षण ग्राम जोबी में आयोजित किया गया। जिसमे सर्वप्रथम जामुन संग्रहण, ग्रेडिंग, इसके बाद जामुन का गुणवत्ता परीक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आनंद बाबू साहब अपर प्रबंध संचालक (विकास), प्रबंध संचालक रायगढ़ सुश्री स्टाइलो मंडावी, उप प्रबंध संचालक रायगढ़, मरवाही एवं केशकाल के साथ-साथ स्व सहायता समूह की महिलाएं, वनधन मित्र, प्रबंधक, वनधन मैनेजर ,सीनियर एग्जीक्यूटिव उपस्थित रहे।