टेक्नो का नया स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. ये फोन आप लोगों को Amazon पर मिलेगा. खासियतों की बात करें तो ये फोन 2 मीटर डेप्थ में 30 मिनट तक वाटर रेसिस्टेंस सपोर्ट करता है, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी68, आईपी66, आईपी69 और आईपी69के रेटिंग भी मिली हुई है. ये फोन ऑटो जूम, एआई आर्ट गैलरी, 70mm नेचुरल पोर्ट्रेट शॉट्स, अंडरवाटर फोटोग्राफी और एआई ट्रेवल शॉट्स जैसे खास फीचर्स के साथ आप लोगों को मिलेगा.
Tecno Camon 50 Ultra 5G Price in India
इस टेक्नो स्मार्टफोन की कीमत 39,999 रुपए तय की गई है, इंटरोडक्टरी ऑफर के तहत 21 और 22 जुलाई को फोन खरीदने पर 3000 रुपए का लॉन्च कूपन डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. कूपन डिस्काउंट मिलने के बाद इस फोन का 39,999 रुपए वाला वेरिएंट आपको 36999 रुपए में मिल जाएगा. इसके अलावा आप लोगों की सुविधा के लिए 6 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है.
Tecno Camon 50 Ultra 5G Specifications
डिस्प्ले: फोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच डिस्प्ले दी गई है. ये फोन 1.5K ProXDR कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए डुअल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई के साथ आता है. इसके अलावा आपको इस लेटेस्ट टेक्नो मोबाइल में 2800 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट मिलेगा.
प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है.
बैटरी: 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस डिवाइस में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है.
कैमरा: रियर में 50MP सोनी LYTIA 700सी सेंसर है, इस फोन में 5x सुपर जूम स्नैप कैप्चर मिलता है. साथ में 50MP 3x टेलीफोटो सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड एंड मैक्रो लेंस है. फोन 100x सुपरजूम भी सपोर्ट करता है, फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है. दोनों ही कैमरा (फ्रंट और रियर) 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं.

