सुभाष चंद्र बोस की विरासत अद्वितीय : अजीत डोभाल

नई दिल्ली ,17 जून । राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कुशल जनशक्ति तैयार करने और तकनीकी नवाचार पर जोर दिया है। उन्‍होंने कहा कि उच्च मनोबल और प्रतिबद्ध जन संसाधन देश की बड़ी ताकत है। श्री डोभाल नई दिल्‍ली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्‍मृति व्‍याख्‍यान को संबोधित कर रहे थे।

स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान को याद करते हुए उन्‍होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की विरासत असाधारण है। साहस और दृढ़ता उनकी ऐसी दो विशेषताएं थी जिनकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। नेताजी की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्‍न उपायों का उल्लेख करते हुए श्री डोभाल ने कहा कि इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्‍होंने कहा कि अंडमान निकोबार द्वीप में रॉस द्वीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप किया गया है।