Astro Tips: अलग-अलग दिन आटे में ये चीजें मिलाकर गूंथने से मजबूत होगा भाग्य, दूर होंगे ग्रह दोष

Astro Tips: रोटी बनाने के लिए आटा गूंथना एक जरूरी प्रक्रिया है। सामान्यतः आटे को पानी की मदद से गूंथा जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कुछ चीजें बताई गई हैं जिन्हें आटे में मिलाकर गूंथने से व्यक्ति अपने और अपने परिवार के ग्रहों को मजबूत कर सकता है।

सोमवार को आटे में मिलाएं ये चीज

सोमवार को आटे में थोड़ा-सा दूध मिलाकर गूंथना फायदेमंद रहता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों का चंद्र ग्रह मजबूत होता है। परिवार में शांति बनी रहती है।

मंगल ग्रह होगा मजबूत

मंगलवार के दिन आटे में थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर आटा गूंथना चाहिए। इससे व्यक्ति और उसके परिवार का मंगल ग्रह मजबूत होता है। जिस कारण मंगल के बुरे प्रभावों से छुटकारा मिलता है।

बुधवार के दिन क्या आटे में मिलाएं

बुधवार के दिन आटे में थोड़ा-सा धनिया या पालक मिलाकर गूंथने से परिवार के सदस्यों का बुध ग्रह मजबूत होता है।

गुरुवार और  शुक्रवार के उपाय

गुरुवार के दिन आटा गूंथते समय उसमे थोड़ी-सी हल्दी मिलाएं। या फिर आप बेसन भी मिला सकते हैं। इससे गुरू ग्रह में मजबूती आती है। शुक्रवार के दिन आटे में थोड़ी सी शक्कर मिलाकर गूंथना शुभ रहता है। ऐसा करने से परिवार का शुक्र ग्रह मजबूत बना रहता है।

इसे आटे में मिलाने से शनि देगा शुभ प्रभाव

शनिवार के दिन आटे में थोड़ा-सा सरसों का तेल मिलाएं। शनि देव को सरसों का तेल अति प्रिय है। ऐसा करने से शनि ग्रह शुभ परिणाम देने लगता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और साथ ही घर में बरकत होने लगती है।

इस उपाय से सूर्य होगा मजबूत  

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन आटे में गुड़ मिलाकर गूंथने और उसकी पूरियां बनाकर खाने से कमजोर सूर्य मजबूत होता है।