Neem Juice Benefits: कड़वा जरूर है नीम का जूस, लेकिन देता है हैरान कर देने वाले फायदे

Neema Juice Benefits: अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर नीम भारत में बड़े पैमाने पर पाया जाता है। सदियों से इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक इलाज के लिए होता आ रहा है। हालांकि, नीम के गुणों की सराहना तो खूब होती है, लेकिन इसके स्वाद के चलते लोग इससे दूरी बनाकर रखते हैं। फिर भी इस बात को झुटलाया नहीं जा सकता कि नीम में कई ऐसे गुण मौजूद हैं, जिसकी मदद से अनेकों बीमारियों का इलाज संभव है।

वहीं, अगर इसे पहले ही अपनी लाइफ में शामिल कर लिया जाए, तो आने वाली परेशानियों से दूर रहा जा सकता है। नीम के स्वास्थ्य लाभों को पाने के लिए इसे कई तरीकों से लिया जा सकता है, जैसे नीम का रस या फिर इसकी गोली। चलिए जानते हैं नीम के जूस के हेल्थ और ब्यूटी बेनेफिट्स के बारे में।

नीम का रस पीने से सेहत को क्या लाभ मिलेगें?

1. बेहतर डाइजेशन: नीम अपने एंटी-फ्लैटुलेंट, कसैले और एंटासिड गुणों के लिए जाना जाता है, जो पेट में अत्यधिक गैस और एसिड बनने से रोकने में मदद कर सकता है। यह डाइजेशन और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में भी कारगर हो सकता है।

2. फाइबर से भरपूर: नीम में फाइबर होता है, जो बेहतर डाइजेशन को बढ़ावा देता है और शरीर में हेल्दी बैलेंस बनाए रखता है।

3. ऑक्सीडेटिव तनाव रोके: नीम के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर को बेहतर तरीके से डिटॉक्स करता है और ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकता है। इतना ही नहीं नीम, सेल्स में ब्लड और ऑक्सीजन के फ्लो को भी बढ़ावा देता है। यही वजह है कि स्किन भी हेल्दी नजर आने लगती है।

4. फैटी एसिड होता है: नीम में आवश्यक विटामिन और फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट रखने में मदद करते हैं और झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसी परेशानियों को कम करते हैं।

5. त्वचा की सूजन को रोकता है: नीम में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण त्वचा की सूजन को रोकने में मदद करते हैं, जिससे रेडनेस, पिंपल्स, मुहांसे, रैशेज और जलन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।