रायपुर, 16 जुलाई (वेदांत समाचार)। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में डीडी नगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक रायपुरा स्थित बीआरएनटी कॉलोनी वाटर पार्क के पास एक्टिवा वाहन में अवैध गांजा लेकर बिक्री हेतु आने वाले हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अवंश मोदक, आर्यन सारथी और अमित सारथी बताया।
एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 MM 3932 में रखे कपड़े के थैले से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।Photo Stories गांजा एवं वाहन को विधिवत जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 433/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

