सोना हुआ सस्ता, चांदी स्थिर

दिल्ली ,10 जून । शनिवार सुबह फिर एक बार सोने की कीमतों में बदलाव देखा गया, जबकि चांदी की कीमत शुक्रवार के मुकाबले स्थिर हैं। 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में बदलाव हुआ है, जबकि चांदी के दाम शनिवार को भी शुक्रवार के मुकाबले बराबर हैं।

सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम स्थिर
शनिवार को  का सोने का भाव शुक्रवार के मुकाबले 30 रुपये लुढ़क गया है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,800 है, जो की शुक्रवार को 60,830 पर बंद हुई थी। वहीं चांदी की बात करें, तो शनिवार को चांदी का भाव 74,500 प्रति किलोग्राम है। शुक्रवार को भी यही रेट था यानि कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं अगर 22 कैरेट सोने के दाम की बात करें, तो इसमें कोई बदलाव नहीं आया है. 22 कैरेट सोने की कीमत 55,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार को भी 22 कैरेट गोल्ड की कीमत इतनी ही थी।