दुर्ग, 16 जुलाई (वेदांत समाचार)। कुम्हारी के समीप नेशनल हाइवे 53 पर सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार स्कूटी जा टकराई, जिसमें स्कूटी सवार दो महिला और दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक बच्चा घायल हुआ है.
घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है. रॉयल खालसा ढाबा के सामने तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई. हादसे में स्कूटी सवार 2 महिला और 2 बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक अन्य घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

