सोने व चांदी के भाव में गिरावट

दिल्ली , 9 जून  सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने व चांदी के भाव में अच्छी-खासी गिरावट देखी जा रही है। लिहाजा सोने में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। सराफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,550 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 59,380 रुपए तय की गयी है। वहीं, चांदी प्रति किलो 77,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गयी हैं. प्रति किलो चांदी के दर में आज 100 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं। आज चांदी प्रति किलो 77,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी जबकि कल (गुरुवार) शाम तक चांदी 77,800 रुपए की दर से बिक्री की गई है। 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 400 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,950 रुपए बिका।

आज इसकी कीमत 56,550 रुपए तय की गई है यानी दाम में 400 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं। वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,800 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 59,380 रुपए तय की गयी है यानी भाव में 420 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं।