विश्व पर्यावरण दिवस पर ली गई शपथ

सुकमा ।  दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से 05 जून को प्रति वर्ष ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता के साथ ही हम पर्यावरण के लिए कुछ विशेष काम करने का संकल्‍प भी लेते हैं।

इस दिन विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। साथ ही नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जिम्‍मेदारी की भावना को जगाने की कोशिश की जाती है। इस अवसर पर जिलेभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में डिप्टी कलेक्टर  दुलीचंद बंजारे द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई।