Goofy Paintle Death : नहीं रहे महाभारत के ”शकुनि मामा” गूफी पेंटल, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई। Goofy Paintle Death : महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। पेंटल पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर ने 78 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें 31 मई को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।  उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई में होगा। इस खबर से पूरा बॉलीवुड में शोक की लहार दौड़ पड़ी है।

महाभारत से घर-घर पहचान मिली

गूफी ने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 80 के दशक में वे कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। हालांकि, गूफी को असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली थी। शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। गूफी आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे।

आर्मी जवान से शकुनि बनने का सफर

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले गुफी पेंटल आर्मी में थे। दैनिक भास्कर से हुई खास बातचीत में पेंटल आर्मी जवान से शकुनि बनने की कहानी शेयर की थी। उन्होंने कहा था, “1962 में भारत-चीन के बीच जब युद्ध चल रहा था, तब मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। युद्ध के दौरान भी कॉलेज में आर्मी की भर्तियां चल रही थीं। वे हमेशा से आर्मी में जाना चाहता था। पहली पोस्टिंग चीन बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई थी।

बॉर्डर पर मनोरंजन के लिए टीवी और रेडियो नहीं होता था इसलिए बॉर्डर पर (सेना के जवान) रामलीला करते थे। रामलीला में व् सीता का रोल करता था और रावण बना शख्स स्कूटर पर आकर  अपहरण करता था। उन्हें एक्टिंग का शौक तो था ही, इससे कुछ ट्रेनिंग भी मिल गई।