रायपुर, 12 अप्रैल (वेदांत समाचार): हीरा पावर एंड स्टील लिमिटेड प्रबंधन ने एक ट्रक ड्राइवर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। कंपनी के डायरेक्टर कांटाभांजी निवासी कुणाल जिंदल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार ट्रक नंबर आरजे 14 जीके 4320 का ड्राइवर और दो हेल्पर 4 मार्च को उरला प्लांट से फेरों मैंगनीज लोड कर भिवाड़ी के लिए रवाना हुए थे। इसकी कीमत 48 लाख रुपए आंकी गई है। 25 मार्च को उन्होंने वहां डिलीवरी दे दी। खरीदार ने शिकायत की कि मैंगनीज निर्धारित क्वालिटी का नहीं था।
इसकी कंपनी स्तर पर पूरी पड़ताल के बाद कुणाल ने शनिवार शाम उरला थाने में ड्राइवर और दो अन्य के खिलाफ धारा 318-4,316-3,3-5 के तहत मामला दर्ज किया है। राजधानी में लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा लिया है। इस मामले में 2 आरोपियों और 3 नाबालिगों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने सेजबहार के पास दतरेंगा निवासी परिवार को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम चेतन नामदेव और नितिन ध्रुव बताए गए हैं। यह मुजगहन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे भूषण साहू अपनी दो भांजियों और एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से भाठागांव से मुजगहन की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल गिराई, चाबी निकाली और डंडे से भूषण और उसके साथी पर हमला कर दिया। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आईं दोनों भांजियों के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें खींचने की कोशिश की गई, जिससे उनके कपड़े फट गए। आरोपी गले की चेन, ताबीज, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना मुजगहन में धारा 310(2), 74 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
