स्पंज आयरन फैक्टरी में पिघले लोहे की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की जलकर हुई मौत…..

पश्चिम बंगाल। ACCIDENT NEWS : बांकुरा में एक स्पंज आयरन फैक्टरी में पिघले लोहे की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई, तो वहीं, छह लोग 80 % झुलस गए। घटना बड़जोरा के घुटगरिया में सुबह नौ बजे घटी, जिसमें करीबन 17 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आठ लोगों को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। अन्य छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका शरीर 80 फीसदी तक जल गया है, फिलहाल डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। मृतकों की पहचान रमेश कुमार और मोहम्मद अजीम के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।