झेरिया यादव समाज के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने पंचराम यादव

रायगढ़ ,31 मई  छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के निर्देशानुसार सभी जिलों में जिला अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन संपन्न हुआ।

इसी क्रम में रायगढ़ जिले का निर्वाचन 28 मई को हुआ। जिला कार्यकारिणी रायगढ़ तथा सभी तहसील अध्यक्षों की सहमति से रायगढ़ जिले के लिए पंचराम यादव तथा नवीन सक्ती जिले के लिए दिवाकर यादव का चयन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ।

दोनों जिलों में निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचिन के लिए चंद्रपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव की विशेष पहल रही।वहीं रायगढ़ जिलाध्यक्ष पंचराम यादव ने इस अवसर पर कहा कि समाज में एकता और विकास पर जोर देना मेरी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने सामाजिक संगठन को और  मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही यादव ने प्रदेश प्रबंधकारिणी तथा प्रदेशाध्यक्ष जगनिक यादव एवं सभी सामाजिक बंधुओं का रायपुर के प्रधान कार्यालय महादेव घाट में प्रमाण पत्र प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।