VIDEO: 700 फ़ीट की उचाई पर मौत : यात्री ने खोला विमान का दरवाजा, 6 क्रू मेंबर्स के साथ 194 यात्री थे सवार, 12 यात्री घायल, कूदने की कोशिश कर रहा था आरोपी

एशियाना एयरलाइंस की फ्लाइट(flight ) में मौजूद एक यात्री ने विमान का दरवाजा खोल दिया। फ्लाइट को लैंड होने में 2 मिनट ही बाकी थे, तभी यात्री ने इमरजेंसी डोर खोल दिया। उस समय विमान 700 फीट की ऊंचाई पर था।

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 6 क्रू मेंबर्स और 194 यात्री सवार थे। इस दौरान 12 यात्री घायल हो गए। एक चश्मदीद ने कहा- अचानक से ऐसा लगा की विमान में धमाका होने वाला है। दरवाजे का पास बैठे यात्री बेहोश होने लगे। कुछ समझ नहीं आ रहा था। फ्लाइट(flight ) में बच्चे भी थे। वो रो रहे थे। कुछ तो डर से कांप रहे थे।

एक घंटे बाद यात्री ने दरवाजा खोल दिया

एअरबस A321-200 की OZ8124 फ्लाइट(flight ) ने जेजू द्वीप से डेगू शहर जाने के लिए भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 9:15 बजे उड़ान भरी थी। एक घंटे बाद यात्री ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगे। लैंडिंग के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।