युवा कांग्रेस ने की ‘मेरा गौठान मेरा अभिमान’ की शुरुआत

गोकुल नगर गौठान से प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया श्रमदान

रायपुर , 22 मई  छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश के 10,000 से अधिक गौठान में “मेरा गौठान मेरा अभिमान” (गौ सेवा पखवाड़ा) की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा के नेतृत्व में रायपुर स्थित गोकुल नगर गौठान में जाकर इस अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस 22 मई से 7 जून तक छत्तीसगढ़ के समस्त गौठान में जाकर इस अभियान को चलाएगी।



मेरा गौठान मेरा अभिमान के तहत आज रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा ने गौठान में हो रहे कार्यों का जायजा लिया और समिति के साथ मिलकर श्रमदान किया।इस कार्यक्रम में गौठान से संबंधित सभी कर्मचारियों, महिलाओं, डॉक्टर का सम्मान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा ने किया। प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा ने रायगढ़ के संबलपुर गौठान जाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप प्रदेश सचिव शान मोहम्मद,शानू रजा प्रदेश संयोजक तुषार गुहा विधानसभा अध्यक्ष समीर भट्ट,आजाद वर्मा अभिनव शर्मा आदि उपस्थित थे।