विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा कबीरधाम : मंत्री अकबर

जिले सुदूर वानांचल बोड़ला विकासखंड में लगाई जनचौपाल, क्षेत्रवासियों से हुए रूबरू

कवर्धा,09 मई केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के कार्य हो रहे है। विकास की इस दिशा में कबीरधाम जिला लगातार प्रगति कर रहा है। इस वर्ष जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। जिससे शिक्षा के दिशा में नए आयाम स्थापित होंगे। वही वानांचल क्षेत्र में जंगल सफारी की सौगात से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिले में सड़क, पुल पुलिया के निर्माण से वनांचल क्षेत्र शहर से कनेक्ट हुए है और विकास के रास्ते खुले है।



मंत्री अकबर जिले सुदूर वानांचल बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां के निवासियों से रूबरू होकर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं और उबलब्धियो की जानकारी दी। इसके साथ ही क्षेत्र में योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों के साथ जमीन में बैठकर प्रत्येक नागरिकों से बात कर उनकी समस्या, मांगों और शिकायतों का निराकरण भी किया। इसी कड़ी में केबिनेट मंत्री अकबर ने सोमवार को ग्राम घोंघा, मंडला टोला, चोरभट्टी, ढोलबज्जा, भीरा, भोंदा, बोल्दाकला, गंडईकला, भरेली और नेउरगांव पहुंचकर ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात कर ग्रामीण, किसान, महिलाओं और बुर्जुर्गों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम चोरभट्ठी के आश्रित ग्राम पेंड्री में आंगनबाड़ी भवन, चोरभट्ठी में खाद गोदाम, बोर खनन, ग्राम भीरा में सामुदायिक भवन के लिए 6 लाख और गौरा चौरा के लिए 1 लाख की घोषणा की। मंत्री अकबर ने भेंट मुलाकात के दौरान हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रंवशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरी साहू,कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, तुकाराम चंद्रवंशी, पीतांबर वर्मा, अगमदास अनंत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



प्रदेश 72 लाख परिवारों का बनाया गया राशन कार्ड
मंत्री अकबर ने कहा कि हमने सरकार बनाने से पहले जनता से जो वायदा किए थे। उन सभी वादों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के अल्पकालीन ऋण माफ किया गया। जिले के 75 हजार 450 किसानों का 455 करोड़ 65 लाख रूपए ऋण माफी स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के 72 लाख परिवारों के लिए राशन कार्ड बना कर दिया। आने वाले इस चार वर्षों में समय के साथ परिवार का विभाजन हो रहा है, अब फिर से उन परिवारों द्वारा नया राशन कार्ड अथवा वर्तमान राशन कार्ड का विभाजन करने की समस्या संज्ञान में लाई गई। राज्य सरकार ने ऐसे सभी परिवारों को अब राशन कार्ड बना कर दे रहे है। प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों के आर्थिक विकास के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बनाई गई है।



राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में 65 प्रकार की वनोपज की खरीदी की जा रही  

राज्य सरकार द्वारा वनोपज संग्रहण से जुड़े प्रदेश के लाखों परिवारों के विकास के लिए 7 प्रकार के वनोपज बढ़ाकर 65 प्रकार की वनोपज की खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए किया गया है। मंत्री अकबर ने ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाकर सुपोषण से मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश के युवाओ के लिए गांव-गांव में राजीव युवा मितान क्लब बनाकर युवाओं को शासन और प्रशासन से जोड़ा जा रहा है। धनवंतरी मेडिकल खोलकर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। हॉट बाजारों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री हॉट बाजर क्लीनिक योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा है कि शासन के विभिन्न योजनाओं के अलावा भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों की मांगों और समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी कर रहे है।